श्री नाथ जी की मंगल आरती - गोरखनाथ मठ
श्री नाथ जी की मंगल आरती - गोरखनाथ मठ image

श्री नाथ जी की मंगल आरती - गोरखनाथ मठ

Shri Nathji Mangal Aarti - Gorakhnath MathAt Gorakhnath Math this mangal aarti hails Gorakhnath as an eternal yogi, matted crown and jewelled earrings, the unstruck sound ringing within him.
🕉
जय गोरख योगी (श्री गुरु जी) हर हर गोरख योगी । वेद पुराण बखानत, ब्रह्मादिक सुरमानत, अटल भवन योगी । ऊँ जय गोरख योगी ॥बाल जती ब्रह्मज्ञानी योग युक्ति पूरे (श्रीगुरुजी) योग युक्ति पूरे । सोहं शब्द निरन्तर (अनहद नाद निरन्तर) बाज रहे तूरे । ऊँ जय गोरख योगी ॥ रत्नजड़ित मणि माणिक कुण्डल कानन में (श्री गुरुजी) कुंडल कानन में जटा मुकुट सिर सोहत मन मोहत भस्मन्ती तन में । ऊँ जय गोरख योगी ॥ आदि पुरुष अविनाशी, निर्गुण गुणराशी (श्री गुरुजी) निर्गुण गुणराशी, सुमिरण से अघ छूटे, सुमिरन से पाप छूटे, टूटे यम फाँसी । ऊँ जय गोरख योगी ॥ ध्यान कियो दशरथ सुत रघुकुल वंशमणी (श्री गुरुजी) रघुकुल वंशमणि, सीता शोक निवारक, सीता मुक्त कराई, मार्यो लंक धनी । ऊँ जय गोरख योगी ॥ नन्दनन्दन जगवन्दन, गिरधर वनमाली, (श्री गुरुजी) गिरधर वनमाली निश वासर गुण गावत, वंशी मधुर वजावत, संग रुक्मणी बाली । ऊँ जय गोरख योगी ॥ धारा नगर मैनावती तुम्हरो ध्यानधरे (श्रीगुरुजी) तुम्हरो ध्यान धरे अमर किये गोपीचन्द, अमर किये पूर्णमल, संकट दूर करे । ऊँ जय गोरख योगी ॥ चन्द्रावल लखरावल निजकर घातमरी, (श्रीगुरुजी) निजकर घातमरी, योग अमर फल देकर, 2 क्षण में अमर करी । ऊँ जय गोरख योगी ॥ भूप अमित शरणागत जनकादिक ज्ञानी, (श्रीगुरुजी)जनकादिक ज्ञानी मान दिलीप युधिष्ठिर 2 हरिश्चन्द्र से दानी । ऊँ जय गोरख योगी ॥ वीर धीर संग ऋद्धि सिद्धि गणपति चंवर करे (श्रीगुरुजी) गणपति चँवर करे जगदम्बा जगजननी 2 योगिनी ध्यान धरे । ऊँ जय गोरख योगी ॥ दया करी चौरंग पर कठिन विपतिटारी (श्रीगुरुजी) कठिन विपतिटारी दीनदयाल दयानिधि 2 सेवक सुखकारी । ऊँ जय गोरख योगी ॥ इतनी श्री नाथ जी की मंगल आरती निशदिन जो गावे (श्रीगुरुजी) प्रात समय गावे, भणत विचार पद (भर्तृहरि भूप अमर पद)सो निश्चय पावे । ऊँ जय गोरख योगी ॥ Source: gorakhnathmandir.in

Printable lyrics images

Optional. Useful for printing, sharing, and image search.
Also available in English transliteration
English transliteration
श्री नाथ जी की मंगल आरती - गोरखनाथ मठ aarti lyrics (page 1, English transliteration)श्री नाथ जी की मंगल आरती - गोरखनाथ मठ aarti lyrics square (English transliteration)