हर महादेव आरती: सत्य, सनातन, सुंदर

हर महादेव आरती: सत्य, सनातन, सुंदर

Har Mahadev Aarti: Satya Sanatan SundarHar Mahadev Aarti: Satya Sanatan Sundar praises Shiva as the eternal, immutable lord. Devotees sing of his roles as creator, preserver, and destroyer.
🕉
सत्य, सनातन, सुंदर, शिव! सबके स्वामी । अविकारी, अविनाशी, अज, अंतर्यामी ॥
ॐ हर हर हर महादेव..॥आदि अनंत, अनामय, अकल, कलाधारी । अमल, अरूप, अगोचर, अविचल अघहारी ॥
ॐ हर हर हर महादेव..॥
ब्रह्मा, विष्णु, महेश्वर, तुम त्रिमूर्तिधारी । कर्ता, भर्ता, धर्ता, तुम ही संहारी ॥
ॐ हर हर हर महादेव..॥
रक्षक, भक्षक, प्रेरक, तुम औढरदानी । साक्षी, परम अकर्ता, कर्ता अभिमानी ॥
ॐ हर हर हर महादेव..॥
मणिमय भवन निवासी, अति भोगी, रागी । सदा मसानबिहारी, योगी वैरागी ॥
ॐ हर हर हर महादेव..॥
छाल, कपाल, गरल, गल, मुंडमाल व्याली । चिताभस्म तन, त्रिनयन, अयन महाकाली ॥
ॐ हर हर हर महादेव..॥
प्रेत-पिशाच, सुसेवित पीत जटाधारी । विवसन, विकट रूपधर, रुद्र प्रलयकारी ॥
ॐ हर हर हर महादेव..॥
शुभ्र, सौम्य, सुरसरिधर, शशिधर, सुखकारी । अतिकमनीय, शान्तिकर शिव मुनि मन हारी ॥
ॐ हर हर हर महादेव..॥
निर्गुण, सगुण, निरंजन, जगमय नित्य प्रभो । कालरूप केवल, हर! कालातीत विभो ॥
ॐ हर हर हर महादेव..॥
सत-चित-आनँद, रसमय, करुणामय, धाता । प्रेम-सुधा-निधि, प्रियतम, अखिल विश्व-त्राता ॥
ॐ हर हर हर महादेव..॥
हम अति दीन, दयामय! चरण-शरण दीजै । सब विधि निर्मल मति, कर अपना कर लीजै ॥
ॐ हर हर हर महादेव..॥
शिव चालीसा | लिङ्गाष्टकम् | शिव आरती | शिव भजन | शिव पंचाक्षर स्तोत्र | द्वादश ज्योतिर्लिंग मंत्र

प्रिंट योग्य बोल चित्र

वैकल्पिक। प्रिंट, साझा करने और छवि खोज के लिए उपयोगी।
अंग्रेज़ी लिप्यंतरण में भी उपलब्ध