भगवान नृसिंह मन्त्र
🕉️

भगवान नृसिंह मन्त्र

Bhagwan Narasimha MantraMantras addressed to Narasimha, gathered for daily worship and for the observances of Narasimha Chaturdashi, when the man-lion form of Vishnu is honoured.
🕉
भगवान नृसिंह हिन्दु धर्म में पूजे जाने वाले सर्वाधिक लोकप्रिय देवी-देवताओं में से एक हैं। इस पृष्ठ पर भगवान नृसिंह के विभिन्न पवित्र मन्त्रों को सूचिबद्ध किया गया है। इन मन्त्रों का प्रयोग भगवान नृसिंह के दैनिक पूजन, विशेष पूजन तथा नृसिंह चतुर्दशी सहित उनसे सम्बन्धित विभिन्न अवसरों पर किया जाता है। भगवान नृसिंह के अनन्त दिव्य मन्त्रों में से कुछ विशेष मन्त्रों को यहाँ संगृहीत किया गया है। प्रस्तुत मन्त्र संग्रह में भगवान नृसिंह का मूल मन्त्र, नृसिंह गायत्री मन्त्र तथा नृसिंह ध्यान मन्त्र को भी सम्मिलित किया गया है।मन्त्रों के साथ उनके संस्कृत बोल एवं वीडियो भी प्रदान किये गये हैं जिनके माध्यम से आप इन ऊर्जावान मन्त्रों का श्रवण कर सकते हैं। 1. नृसिंह मूल मन्त्र ॐ नृं नृं नृं नरसिंहाय नमः। 2. उग्र नृसिंह मन्त्र ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्। नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्युमृत्युं नमाम्यहम्॥ 3. नृसिंह गायत्री मन्त्र ॐ वज्रनखाय विद्महे तीक्ष्णदंष्ट्राय धीमहि। तन्नो नृसिंहः प्रचोदयात्॥ 4. नृसिंह ध्यान मन्त्र ॐ सत्यं ज्ञानसुखस्वरूपममलं क्षीराब्धिमध्येस्थितम् योगारूढमतिप्रसन्नवदनं भूषासहस्रोज्वलम्। तीक्ष्णं चक्रपीनाकशायकवरान् विभ्राणमर्कच्छवि। छत्रं भूतफणीन्द्रमिन्दुधवलं लक्ष्मीनृसिंहं भजे॥ 5. नृसिंह प्रणाम मन्त्र नमस्ते नरसिंहाय प्रह्लादाह्लाददायिने। हिरण्यकशिपोर्वक्षःशिलाटङ्कनखालये॥