Shri Ram MantraGathered here are the short Rama mantras in everyday use, from the mool mantra Om Shri Ramaya Namah to the tarak mantra, with notes on how each is said.
🕉
भगवान राम हिन्दु धर्म में पूजे जाने वाले सर्वाधिक लोकप्रिय देवताओं में से एक हैं। प्रत्येक घर में, आदर्श मानव जीवन के प्रतीक के रूप में, भगवान राम की पूजा-अर्चना की जाती है।भक्तगण, श्री राम जी की कृपा प्राप्ति हेतु, राम मन्त्र का जाप करते हैं। भगवान राम के कुछ मन्त्र अत्यधिक लोकप्रिय हैं, क्योंकि इन मन्त्रों को अत्यधिक प्रभावशाली माना जाता है।
1. राम मूल मन्त्र
ॐ श्री रामाय नमः॥
2. राम तारक मन्त्र
श्री राम जय राम जय जय राम॥
3. राम गायत्री मन्त्र
ॐ दशरथये विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि,
तन्नो राम प्रचोदयात्॥
4. राम ध्यान मन्त्र
ॐ आपदामपहर्तारम् दाताराम् सर्वसम्पदाम्।
लोकाभिरामम् श्रीरामम् भूयो-भूयो नमाम्यहम्॥
5. कोदण्ड राम मन्त्र
श्री राम जय राम कोदण्ड राम॥