श्री हनुमान मन्त्र
🕉️

श्री हनुमान मन्त्र

Shri Hanuman MantraMantras for Hanuman, worshipped house to house as the model devotee of Rama and turned to for strength and courage, collected in their popular forms.
🕉
भगवान हनुमान हिन्दु धर्म में सर्वाधिक लोकप्रिय देवताओं में से एक हैं। भगवान हनुमान को भगवान राम के एक आदर्श भक्त के रूप में घर-घर में पूजा जाता है। भगवान हनुमान की पूजा शक्ति एवं साहस प्राप्त करने हेतु भी की जाती है, जो वह अपने भक्तों को प्रदान करते हैं।भक्तगण हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु हनुमान मन्त्र का जाप करते हैं। भगवान हनुमान के कुछ मन्त्र अत्यन्त लोकप्रिय हैं, क्योंकि ये मन्त्र अत्यधिक प्रभावशाली माने जाते हैं। 1. हनुमान मूल मन्त्र ॐ श्री हनुमते नमः॥ 2. हनुमान गायत्री मन्त्र ॐ आञ्जनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्॥ 3. मनोजवम् मारुततुल्यवेगम् मन्त्र मनोजवम् मारुततुल्यवेगम् जितेन्द्रियम् बुद्धिमताम् वरिष्ठम्। वातात्मजम् वानरयूथमुख्यम् श्रीरामदूतम् शरणम् प्रपद्ये॥