हवन-यज्ञ प्रार्थना: पूजनीय प्रभो हमारे
हवन-यज्ञ प्रार्थना: पूजनीय प्रभो हमारे image

हवन-यज्ञ प्रार्थना: पूजनीय प्रभो हमारे

Hawan Prarthana: Pujniya Prabhu HamareThe Hawan Prarthana: Pujniya Prabhu Hamare aarti invokes divine blessings for purity of thought and strength, urging devotees to embrace truth and compassion.
🕉
पूजनीय प्रभो हमारे, भाव उज्जवल कीजिये । छोड़ देवें छल कपट को, मानसिक बल दीजिये ॥ १॥वेद की बोलें ऋचाएं, सत्य को धारण करें । हर्ष में हो मग्न सारे, शोक-सागर से तरें ॥ २॥ अश्व्मेधादिक रचायें, यज्ञ पर-उपकार को । धर्मं- मर्यादा चलाकर, लाभ दें संसार को ॥ ३॥ नित्य श्रद्धा-भक्ति से, यज्ञादि हम करते रहें । रोग-पीड़ित विश्व के, संताप सब हरतें रहें ॥ ४॥ भावना मिट जाये मन से, पाप अत्याचार की । कामनाएं पूर्ण होवें, यज्ञ से नर-नारि की ॥ ५॥ लाभकारी हो हवन, हर जीवधारी के लिए । वायु जल सर्वत्र हों, शुभ गंध को धारण किये ॥ ६॥ स्वार्थ-भाव मिटे हमारा, प्रेम-पथ विस्तार हो । 'इदं न मम' का सार्थक, प्रत्येक में व्यवहार हो ॥ ७॥ प्रेमरस में मग्न होकर, वंदना हम कर रहे । 'नाथ' करुणारूप ! करुणा, आपकी सब पर रहे ॥ ८॥

Printable lyrics images

Optional. Useful for printing, sharing, and image search.
Also available in English transliteration
English transliteration
हवन-यज्ञ प्रार्थना: पूजनीय प्रभो हमारे aarti lyrics (page 1, English transliteration)हवन-यज्ञ प्रार्थना: पूजनीय प्रभो हमारे aarti lyrics square (English transliteration)