आरती: ॐ जय महावीर प्रभु
आरती: ॐ जय महावीर प्रभु image

आरती: ॐ जय महावीर प्रभु

Om Jai Mahavir PrabhuTwo towns claim him, Kundalpur and Chandanpur; this aarti follows Mahavir from a princely house to celibacy, austerity and the teaching of non-violence.
🕉
ॐ जय महावीर प्रभु, स्वामी जय महावीर प्रभु । कुण्डलपुर अवतारी, चांदनपुर अवतारी, त्रिशलानंद विभु ॥सिध्धारथ घर जन्मे, वैभव था भारी । बाल ब्रह्मचारी व्रत, पाल्यो तप धारी ॥ ॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥ आतम ज्ञान विरागी, सम दृष्टि धारी । माया मोह विनाशक, ज्ञान ज्योति जारी ॥ ॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥ जग में पाठ अहिंसा, आप ही विस्तारयो । हिंसा पाप मिटा कर, सुधर्म परिचारियो ॥ ॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥ अमर चंद को सपना, तुमने परभू दीना । मंदिर तीन शेखर का, निर्मित है कीना ॥ ॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥ जयपुर नृप भी तेरे, अतिशय के सेवी । एक ग्राम तिन्ह दीनो, सेवा हित यह भी ॥ ॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥ जल में भिन्न कमल जो, घर में बाल यति । राज पाठ सब त्यागे, ममता मोह हती ॥ ॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥ भूमंडल चांदनपुर, मंदिर मध्य लसे । शांत जिनिश्वर मूरत, दर्शन पाप लसे ॥ ॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥ जो कोई तेरे दर पर, इच्छा कर आवे । धन सुत्त सब कुछ पावे, संकट मिट जावे ॥ ॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥ निशदिन प्रभु मंदिर में, जगमग ज्योत जरे । हम सेवक चरणों में, आनंद मूँद भरे ॥ ॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥ ॐ जय महावीर प्रभु, स्वामी जय महावीर प्रभु । कुण्डलपुर अवतारी, चांदनपुर अवतारी, त्रिशलानंद विभु ॥ आरती: ॐ जय महावीर प्रभु - जगनायक सुखदायक | आरती: श्री महावीर भगवान - जय सन्मति देवा

Printable lyrics images

Optional. Useful for printing, sharing, and image search.
Also available in English transliteration
English transliteration
आरती: ॐ जय महावीर प्रभु aarti lyrics (page 1, English transliteration)आरती: ॐ जय महावीर प्रभु aarti lyrics square (English transliteration)