आरती: ॐ जय महावीर प्रभु
आरती: ॐ जय महावीर प्रभु image

आरती: ॐ जय महावीर प्रभु

Om Jai Mahaveer PrabhuKundalpur was his birthplace, Trishala and King Siddharth his parents: this Jain aarti praises Mahaveer for his restraint and his banner of compassion.
🕉
ॐ जय महावीर प्रभु, स्वामी जय महावीर प्रभो । जगनायक सुखदायक, अति गम्भीर प्रभो ॥
॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥कुण्डलपुर में जन्में, त्रिशला के जाये । पिता सिद्धार्थ राजा, सुर नर हर्षाए ॥
॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥
दीनानाथ दयानिधि, हैं मंगलकारी । जगहित संयम धारा, प्रभु परउपकारी ॥
॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥
पापाचार मिटाया, सत्पथ दिखलाया । दयाधर्म का झण्डा, जग में लहराया ॥
॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥
अर्जुनमाली गौतम, श्री चन्दनबाला । पार जगत से बेड़ा, इनका कर डाला ॥
॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥
पावन नाम तुम्हारा, जगतारणहारा । निसिदिन जो नर ध्यावे, कष्ट मिटे सारा ॥
॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥
करुणासागर! तेरी, महिमा है न्यारी । ज्ञानमुनि गुण गावे, चरणन बलिहारी ॥
॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥
ॐ जय महावीर प्रभु, स्वामी जय महावीर प्रभो । जगनायक सुखदायक, अति गम्भीर प्रभो ॥
आरती: ॐ जय महावीर प्रभु | आरती: श्री महावीर भगवान - जय सन्मति देवा

प्रिंट योग्य बोल चित्र

वैकल्पिक। प्रिंट, साझा करने और छवि खोज के लिए उपयोगी।
अंग्रेज़ी लिप्यंतरण में भी उपलब्ध