Aarti Bal Krishna Ki KeejenYashoda's darling and the apple of Nanda's eye is honoured in this aarti to the child Krishna, sung by devotees above all on the night of Janmashtami.
🕉
श्री कृष्ण जन्माष्टमी मे इस आरती का बड़ा ही महत्व है। भक्ति भारत आपको इस आरती के सही बोल (लिरिक्स) यहाँ प्रेषित कर रहा है। आरती के मूल रचयिता ब्रज संत पंडित गयाप्रसाद जी महाराज हैं, जिनकी समाधी गोवर्धन में स्थित है।
आरती बाल कृष्ण की कीजै,
अपना जन्म सफल कर लीजै ॥श्री यशोदा का परम दुलारा,
बाबा के अँखियन का तारा ।
गोपियन के प्राणन से प्यारा,
इन पर प्राण न्योछावर कीजै ॥
॥आरती बाल कृष्ण की कीजै...॥
बलदाऊ के छोटे भैया,
कनुआ कहि कहि बोले मैया ।
परम मुदित मन लेत बलैया,
अपना सरबस इनको दीजै ॥
॥आरती बाल कृष्ण की कीजै...॥
श्री राधावर कृष्ण कन्हैया,
ब्रज जन को नवनीत खवैया ।
देखत ही मन लेत चुरैया,
यह छवि नैनन में भरि लीजै ॥
॥आरती बाल कृष्ण की कीजै...॥
तोतली बोलन मधुर सुहावै,
सखन संग खेलत सुख पावै ।
सोई सुक्ति जो इनको ध्यावे,
अब इनको अपना करि लीजै ॥
॥आरती बाल कृष्ण की कीजै...॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै,
अपना जन्म सफल कर लीजै ॥
- पंडित गयाप्रसाद जी महाराज
Printable lyrics images
Optional. Useful for printing, sharing, and image search.