ओम जय कैला रानी - कैला माता

ओम जय कैला रानी - कैला माता

Om Jai Kaila Rani, Kaila Mata Aartiॐ जय कैला रानी, मैया जय कैला रानी । ज्योति अखंड दिये माँ तुम सब जगजानी ॥
🕉
तुम हो शक्ति भवानी मन वांछित फल दाता ॥ मैया मन वांछित फल दाता ॥ अद्भुत रूप अलौकिक सदानन्द माता ॥ ॐ जय कैला रानी।
गिरि त्रिकूट पर आप बिराजी चामुंडा संगा ॥
मैया चामुंडा संगा ॥
भक्तन पाप नसावौं बन पावन गंगा ॥ ॐ जय कैला रानी।
भक्त बहोरा द्वारे रहता करता अगवानी ॥
मैया करता अगवानी ॥ लाल ध्वजा नभ चूमत राजेश्वर रानी ॥ ॐ जय कैला रानी।
नौबत बजे भवन में शंक नाद भारी ॥
मैया शंक नाद भारी ॥
जोगन गावत नाचत दे दे कर तारी ॥ ॐ जय कैला रानी।
ध्वजा नारियल रोली पान सुपारी साथा ॥
मैया पान सुपारी साथा ॥ लेकर पड़े प्रेम से जो जन यहाँ आता ॥ ॐ जय कैला रानी ।
दर्श पार्श कर माँ के मुक्ती जान पाता ॥
मैया मुक्ती जान पाता ॥
भक्त सरन है तेरी रख अपने साथा ॥ ॐ जय कैला रानी ।
कैला जी की आरती जो जन है गाता ॥
मैया जो जन है गाता ॥ भक्त कहे भव सागर पार उतर जाता ॥
ॐ जय कैला रानी, मैया जय कैला रानी । ज्योति अखंड दिये माँ तुम सब जगजानी ॥

प्रिंट योग्य बोल चित्र

वैकल्पिक। प्रिंट, साझा करने और छवि खोज के लिए उपयोगी।
अंग्रेज़ी लिप्यंतरण में भी उपलब्ध