ॐ जय जय शनि महाराज: श्री शनिदेव

ॐ जय जय शनि महाराज: श्री शनिदेव

Aarti Om Jai Jai Shri Shani MaharajSon of Surya and first in honour among the gods, Shani Maharaj is sung in this aarti alongside tales of Vikram's humbled pride and Ram's years of exile.
🕉
ॐ जय जय शनि महाराज, स्वामी जय जय शनि महाराज । कृपा करो हम दीन रंक पर, दुःख हरियो प्रभु आज ॥ ॥ ॐ जय जय शनि महाराज ॥सूरज के तुम बालक होकर, जग में बड़े बलवान । सब देवताओं में तुम्हारा, प्रथम मान है आज ॥ ॥ ॐ जय जय शनि महाराज ॥ विक्रमराज को हुआ घमण्ड फिर, अपने श्रेष्ठन का । चकनाचूर किया बुद्धि को, हिला दिया सरताज ॥ ॥ ॐ जय जय शनि महाराज ॥ प्रभु राम और पांडवजी को, भेज दिया बनवास । कृपा होय जब तुम्हारी स्वामी, बचाई उनकी लॉज ॥ ॥ ॐ जय जय शनि महाराज ॥ शुर-संत राजा हरीशचंद्र का, बेच दिया परिवार । पात्र हुए जब सत परीक्षा में, देकर धन और राज ॥ ॥ ॐ जय जय शनि महाराज ॥ गुरुनाथ को शिक्षा फाँसी की, मन के गरबन को । होश में लाया सवा कलाक में, फेरत निगाह राज ॥ ॥ ॐ जय जय शनि महाराज ॥ माखन चोर वो कृष्ण कन्हाइ, गैयन के रखवार । कलंक माथे का धोया उनका, खड़े रूप विराज ॥ ॥ ॐ जय जय शनि महाराज ॥ देखी लीला प्रभु आया चक्कर, तन को अब न सतावे । माया बंधन से कर दो हमें, भव सागर ज्ञानी राज ॥ ॥ ॐ जय जय शनि महाराज ॥ मैं हूँ दीन अनाथ अज्ञानी, भूल भई हमसे । क्षमा शांति दो नारायण को, प्रणाम लो महाराज ॥ ॥ ॐ जय जय शनि महाराज ॥ ॐ जय जय शनि महाराज, स्वामी जय-जय शनि महाराज । कृपा करो हम दीन रंक पर, दुःख हरियो प्रभु आज ॥ ॥ ॐ जय जय शनि महाराज ॥

Printable lyrics images

Optional. Useful for printing, sharing, and image search.
Also available in English transliteration
English transliteration
ॐ जय जय शनि महाराज: श्री शनिदेव aarti lyrics (page 1, English transliteration)ॐ जय जय शनि महाराज: श्री शनिदेव aarti lyrics square (English transliteration)